Breaking News

बाबा साहेब के योगदान को जिस दिन लोग जान जायेगे सत्ता पर बहुजन समाज का होगा कब्जा….

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जिला इकाई प्रयागराज केपी कालेज स्थित केपी कम्युनिटी सेन्टर में बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी का 68 वां जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस और आर्थिक सहयोग के रूप में मनाया जायेग, जिसके बावत प्रयागराज जनपद की सभी बारहों विधानसभा से चौबीस हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।
तिजारत समाचार पत्र के प्रतिनिधि द्वारा पूछे जाने पर जिला कार्यकारिणी सदस्य उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामबृज गौतम ने बताया कि जिस दिन बहुजन समाज की सभी जातियां डा. बाबासाहेब अम्बेडकर के समाज व देश हित के लिए किए गए योगदान को अच्छी तरह से जान जायेगा तथा उन्हें अपना आदर्श मानने लगेगी उसी दिन से सत्ता के सभी प्रतिष्ठानों पर बहुजनों का कब्जा हो जायेगा। इसके लिये मिशन मूवमेंट में लगे जाति आधारित मिशनरी बहुजनों को बाबासाहेब और बहुजन नायक कांशीराम साहब की विचारधारा को दरवाजे-दरवाजे, गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले तक जाना होगा और बहुजन समाज को कैडर देकर अम्बेडकरवादी बनाना होगा।
श्री गौतम ने आगे बताया कि सामंती, रूढ़िवादी, जातिवादी ताकते बहनजी पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाती है जबकि सत्य यह है कि सबसे ज्यादा जातिवाद की राजनीति तो आरएसएस और उसकी पार्टी भाजपा करती है जो अपनी सत्ता के स्थापत्य के लिये गैर हिन्दुओ के घर भी जाती है। बिडंबना यह है कि बहुजन समाज का बुद्धिजीवी बहुजन समाज की एकजुटता के लिये बहुजन जातियों के मध्य नहीं जा पा रहा है।
श्री गौतम ने आगे बताया कि बहुजन समाज के मध्य हजारों की तादात में बने सामाजिक संगठन और इतनी ही संख्या में तथाकथित बुद्धिजीवी बसपा में कमियां ढूढ़ते हुये आरोप लगाते फिरते है कि अमुक मुद्दे पर बसपा क्या कर रही है ? बसपा का मानना है कि ऐसे संगठन और ऐसे बुद्धिजीवी खुद क्या कर रहे है यह नहीं ढूढ़ते। जब सबका मकसद और लक्ष्य एक है तो बहनजी के निर्देशानुसार गिले- शिकवे दूर कर, मिशन मूवमेंट के लिये, भाईचारे को कायम करते हुये समय दे रहे है, सामंजस बनाकर बहुजन समाज का खोया हुआ मान सम्मान स्वाभिमान वापस लाना है और बहनजी को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारत का प्रधानमंत्री बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial