रिपोर्ट – परवेज आलम
घूरपुर। घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाईक से पहुंचे आधा दर्जन बदमाशो ने भाजपा नेता बलवंत सिंह के छोटे भाई को बदमाशो ने कट्टे की बट और सरिया से लहुलुहान कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित थाने में पहुंच शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इलाज के लिए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
घूरपुर के नीबी चुनुपुर गांव निवासी भाजपा नेता बलवंत सिंह के छोटे भाई शिलवंत सिंह पुत्र रंग लाल एयर डिस्ट्रीब्यूटर में नौकरी करता है। मंगलवार की सायंकाल शिवपाल सिंह देवरी नहर पर खड़ा था कि इसी बीच बाईक से आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और उसे खींचकर जमीन पर गिरा कट्टा की बट और सरिया से मारकर लहुलुहान कर दिया आसपास के लोग पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए जसरा सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने एक आरोपित को नामजद करते हुए अन्य 5अज्ञात के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश मोफलर से मुंह बांधे हुए थे। जिसमे एक की पहचान कर लिया था।
