उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया… एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई… इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है… मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल है…
बताया जा रहा है कि हादसा थाना फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर गांव स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुआ… हादसे के वक्त वहां कई कर्मचारी काम कर रहे थे… अचानक इमारत ढहने से करीब 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है…
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया… प्रशासन की ओर से भी तुरंत एक्शन लिया गया… मलबा हटाने के लिए 10 से अधिक जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं… वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं…
सूत्रों के अनुसार अब तक 7 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं… जबकि 3 घायलों को गंभीर हालत में प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया है… अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है… जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है…
हादसे के दौरान कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ… जिसकी तेज गंध करीब एक किलोमीटर तक फैल गई… इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई… कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर नजर आए…
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके को खाली कराना शुरू कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है… मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है…
वहीं, पुलिस ने मामले में लापरवाही की आशंका को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है… हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है…
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है… हर पल स्थिति पर नजर रखी जा रही है… आशंका है कि मलबा हटने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ सकती है… प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है…
प्रयागराज से इस बड़ी खबर पर हमारी लगातार नजर बनी हुई है… जैसे-जैसे अपडेट आएंगे, हम आपको सबसे पहले जानकारी देते रहेंगे…
