Breaking News

पीड़ित किसान ने थाना में कानूनगो के खिलाफ दी शिकायती पत्र

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

जमीन नापने पहुंचे कानूनगो ने भरी समाज में किसान को मां बहन की दी गाली इंटरनेट मीडिया पर विडियो क्लीपिंग प्रसारित

घूरपुर। करछना तहसील के घूरपुर थाना क्षेत्र के पंवरी गांव में नापजोख करने पहुंचे कानूनगो द्वारा भरी समाज में पीड़ित किसान को मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए की विडियो क्लीपिंग इंटरनेट पर प्रसारित हुईं तो महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित किसान ने मंगलवार के दिन घूरपुर थाना प्रभारी को कानूनगो के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता कि पंवरी गांव मे करछना तहसील के कानूनगो अरुण अग्रहरी अपनी टीम के साथ किसान राज बहादुर पुत्र स्व भुलई की विवादित जमीन की नाप जोख करने पहुंचे तो पीड़ित अपनी पक्ष रखना चाहा। इसी बीच पीड़ित किसान के विपक्षी और गांव के मौजूद दर्जनों लोगों के बीच पीड़ित किसान राज बहादुर को कानूनगो ने मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। जो प्रसारित विडियो में साफतौर पर सुना और देखा जा सकता है। मामले में जानकारी लेने पर पीड़ित किसान ने बताया कि उक्त मामला जिला न्यायालय में लंबित है। जिसे कानूनगो को बताया जा रहा था। इसी बीच तैस में आकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। हालंकि पीड़ित किसान ने जिला न्यायालय में लंबित मामले की जानकारी करछना एसडीएम को दी गई तो उन्होंने नापजोख रुकवा दिया। पीड़ित किसान कानूनगो द्वारा भरी समाज में गालियां देने से काफी आहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial