Breaking News

प्रयागराज। क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया ने क्रिसमस पर पत्रकारों को किया सम्मानित

Spread the love

क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के कार्यालय पर क्रिसमस के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

प्रयागराज। जसरा ब्लॉक के अंतर्गत गौहनिया स्थित क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के कार्यालय पर 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर देश, प्रदेश और क्षेत्रवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में पत्रकारों की भूमिका को रेखांकित करना और उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रवि यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम ने की। अध्यक्ष परवेज आलम ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि रवि यादव ने अपने संबोधन में पत्रकारों की सुरक्षा और उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो हमारे आसपास घट रही घटनाओं को जनता के सामने लाते हैं। पत्रकार न केवल समाज को जागरूक करते हैं, बल्कि सरकार की योजनाओं, नीतियों और जनसमस्याओं को आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें समाज में उचित सम्मान मिलना चाहिए। पत्रकार अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं, इसलिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।

इस अवसर पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के कार्यालय पर उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए पत्रकारों में परवेज आलम, मुकेश द्विवेदी, ब्रह्मलोचन पांडे, राशिद हयात, अमर निषाद, ज्ञानचंद निषाद, रविंद्र तिवारी, निहाल अहमद, गौरी शंकर बिंद, अनिल कुमार बिंद, नियामत हुसैन, मोहम्मद आसफ, आबिद अली, प्रदीप निषाद सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे। सभी पत्रकारों को सर्टिफिकेट, डायरी, पेन और नए वर्ष का कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस मौके पर समाजसेवी, पत्रकार, ग्राम प्रधान और नवयुवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial