Breaking News

ओम ब्रह्म दरबार साधना केन्द्र का दिव्य शिलान्यास, वैदिक विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम , प्रयागराज

प्रयागराज। ग्राम पंचायत कांटी के नारायण का डेरा में शुक्रवार को ओम ब्रह्म दरबार साधना केन्द्र का भगवती कृपा प्रसाद स्वरूप दिव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन का आयोजन बड़े श्रद्धाभाव और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर श्री कामदगिरि प्रमुख द्वार चित्रकूट के पीठाधीश्वर स्वामी डॉ. मदन गोपाल दास जी महाराज ने वैदिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला।

विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर आदियोगी पुरी जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी एक ही परमपिता परमेश्वर की संतान हैं, अतः सनातन संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारा दायित्व है। उन्होंने बताया कि ओम ब्रह्म दरबार साधना केन्द्र में संत ओम जय महाराज द्वारा वैदिक हीलिंग क्लीनिक, काउंसिलिंग और समाधान केंद्र के माध्यम से प्रभु कृपा से उपचार सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां आने वाले लोगों को वेद-उपनिषद अध्ययन, योग, स्वास्थ्य अभ्यास के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों के माध्यम से आदर्श जीवन निर्माण की प्रेरणा दी जाएगी।

भूमि पूजन से पूर्व 251 कलशों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र के माहौल को आध्यात्मिक रंग से रंग दिया।

कार्यक्रम के आयोजक रवी यादव थे, जबकि संचालन आनंद कुमार ने किया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी रमनपुरी जी महाराज, स्वामी डॉ. चन्द्रदेव जी महाराज, दिव्यांग पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी कृपानंद महाराज, पूज्य बृजबिहारी जी महाराज, महामंडलेश्वर मौनी बाबा, महामंडलेश्वर मृत्युंजय पुरी महाराज सहित अनेक संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अलावा आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल, राजाबाबू पाठक, नेत्र नारायण मिश्र, आचार्य सिद्धार्थ, दीपु पाठक, अनंत तिवारी, शिवम, दलगंजन पांडेय, अभय मिश्रा, विनीत द्विवेदी, बिट्टू शर्मा, आलोक पाठक, राजू केसरवानी, कृपा सिंधु त्रिपाठी, सम्राट पांडेय, धारण पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, सत्यम तिवारी, ओम शंकर, पवन सिंह, शिवम सिंह, प्रभात मिश्रा, मुकेश द्विवेदी, अनुराग चतुर्वेदी, सुधांशु मिश्रा, अतुल महाकाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

दिव्य आध्यात्मिक उत्सव के साथ सम्पन्न इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कहा जा रहा है कि साधना केन्द्र आम जनमानस की आस्था, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति का नया केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial