रिपोर्ट – दीपक सिंह
आजमगढ़ :- प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान मौत के बाद, जागा प्रशासन अस्पताल किया सीज। हंसनाडीह गांव के निवासी पुष्पा देवी 25 वर्ष पत्नी शैलेंद्र की डिलीवरी के लिए प्राइवेट अस्पताल में 7 जनवरी को भर्ती कराया गया था….जहा सोमवार की रात डिलीवरी करने के लिए अस्पताल के डॉक्टर द्वारा प्रसूता को भर्ती कर के ऑपरेशन करने की बात कही और उसका ऑपरेशन भी कर दिया था…. परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान ही प्रसूता की मौत हो गई थी…. लेकिन डॉक्टर इस बात को छुपाते रहे और डॉक्टर द्वारा होश में आने पर ही मिलने की बात कही थी …लेकिन जब मामला डॉक्टर के हाथ से बाहर निकल गया तो वह घबरा गए और आनंद-फानन में परिजनों को बहकावे में रखने के लिए अपनी गाड़ी में ही प्रसूता को लेकर आजमगढ़ के अस्पताल पहुंच गए… जहां डॉक्टर ने प्रसूता की जांच के बाद मृत्य घोषित कर दिया था… मौत की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए थे …परिजनों ने घर पर शव को रखकर हंगामा किया था…। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ अहिरौला थाना पर लिखित तहरीर दिया था…. और कार्रवाई की मांग की थी… उसी क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग और अहिरौला पुलिस की टीम ने मेहियापार बाजार में चल रहे प्राइवेट अस्पताल को सीज करने के लिए जब वहां उनकी टीम पहुंची तो ,पहले से ही अस्पताल के संचालक वहां से सारे अपने अस्पताल पर लगे बैनर पोस्टर और सारे सबूत वहां से मिटा कर अस्पताल पर ताला लगा कर फरार हो गया… वहा पर कोई भी अस्पताल का कर्मचारी और मकान मालिक भी मौजूद नही था…. उसके बाद वहां अहिरौला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों तरफ से अस्पताल को सील कर दिया ….
