रिपोर्ट – परवेज आलम
प्रयागराज :- कौंधियारा यमुना नगर विकास खंड शंकरगढ़ के अन्तर्गत ग्राम सभा लालापुर में मनकामेश्वर धाम के अध्यक्ष बनाएं जाने पर शंकर लाल पाण्डेय को स्थानीय लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर ग्राम सभा गिधौरा कौंधियारा में बधाई सभा आयोजित की गई।
मुख्य आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, विपिन मिश्रा, संदीप मिश्रा, रामायण तिवारी, सुधाकर मिश्रा रहें। मुकेश द्विवेदी ने मनोनीत अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आप एक ग्राम प्रधान के साथ साथ अच्छे समाजसेवी भी हैं और हमें आशा ही नहीं बल्कि पुर्ण विश्वास है कि मनकामेश्वर धाम में आपका योगदान पहले भी था और सदैव रहना चाहिए। आप वाकई में बधाई के पात्र हैं ऐसे ही मंदिर परिसर को आगे बढ़ाते हुए आगे बढ़ते रहे। उक्त मौके पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम, अतुल यादव, राजकरन पटेल, कल्लन राम माँझी, अशोक यादव, मोहम्मद आरिफ, राजेश कुशवाहा, राशिद हयात आदि लोग मौजूद रहे बधाई देने वालों में
