रिपोर्ट – दीपक सिंह
अहरौला। रेडहा बिजली सब स्टेशन की हालत जल्द ही संवरने वाली है इस सब स्टेशन से क्षेत्र के लगभग 500 से ज्यादा गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है और इसमें कुल चार फीडर बनाए गए हैं 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं को बिना ट्रिपिंग बढ़िया वोल्टेज मिलेगा। बीते 6 माह पहले क्षेत्र के समाजसेवी व वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन आजमगढ़ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय और माहुल के भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को क्षमता वृद्धि के लिए पत्रक सौपा गया था और इसके पहले क्षेत्र के लोगों ने खराब बिजली की स्थिति को लेकर आंदोलन भी किया था बीते साल बिजली व्यवस्था इस कदर खराब हो चुकी थी की हर मिनट पर बिजली ट्रिप कर जाती थी और 24 घंटे में 1 से 2 घंटे ही बिजली मिलती थी जिससे लोग बिजली के समस्या से परेशान आ चुके थे और बड़ा आंदोलन भी किया था जो अब रंग लाया है मुख्यमंत्री को पत्रक देने के बाद मुख्यमंत्री ने सीधे उर्जा मंत्री एके शर्मा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था और विजली विभाग के द्वारा एस्टीमेट बनाकर मांगा गया विभाग ने एस्टीमेट बनाकर विद्युत मंत्रालय को भेजा था विद्युत मंत्रालय के द्वारा एस्टीमेट को स्वीकार करते हुए दश एमबीए के ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बजट जारी कर दिया है। इस संबंध में बिजली सब स्टेशन के अवर अभियंता सोभनाथ भारती ने बताया की लगभग 80 लाख रुपए बजट की स्वीकृति मिली है ट्रांसफार्मर जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के प्रथम सप्ताह में लग जाएगा और लोगों को बिना किसी ट्रिपिंग के अच्छा वोल्टेज मिल पाएगा।
