रिपोर्ट – परवेज आलम
सर्दियों में ग़रीबों-असहायों को कम्बल वितरण करना साक्षात ईश्वर की सेवा है जिला मंत्री राजेश तिवारी।
प्रयागराज मेजा सोमवार वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता इन्द्र देव शुक्ला(राजू भैया) सोना भवन कुँवरपटी द्वारा समूचे क्षेत्र मेजा में निरन्तर समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है गरीबों असहायों के पुत्रियों के विवाह में सहयोग कर उनका विवाह कराना समूचे क्षेत्र में स्वयं के धन से मेजा तहसील के प्रत्येक ब्लॉक हेतु एम्बुलेंसों का संचालन ड्राईवर सहित उपलब्ध कराकर क्षेत्र के नागरिकों की सेवा करना प्रत्येक वर्ष हजारों वृक्षों का वृक्षारोपण कर क्षेत्र की धरती को हराभरा रखने निरन्तर प्रयास करते रहना,प्रतिवर्ष क्षेत्र के लगभग सभी ग्राम पंचायतों में सर्दियों के समय गरीब-असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित करते रहना अनकों ऐसे उदाहरण हैं।इसी क्रम में दिन सोमवार को बकचून्दा ग्राम पंचायत में भाजपा नेता शुक्ला द्वारा अपने प्रतिनिधियों द्वारा राकेश तिवारी महामंत्री(हिन्दू महासभा) के तत्वावधान में गरीब-असहायों को कम्बल वितरण का कार्य किया गया।इस अवसर पर राजेश तिवारी जिला मंत्री एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज भी मौजूद रहे क्योकिं कम्बल वितरण का कार्यक्रम जिला मंत्री के निज निवास पर ही किया जा रहा था।जिला मंत्री तिवारी क्षेत्रीय पत्रकारों से वार्ता के क्रम में कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता द्वारा यह मुहिम क्षेत्र में अभूतपूर्व एवं अद्वितीय है।इस प्रकार की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है एवं जिला मंत्री ने भाजपा नेता शुक्ला को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के कामना की बात कही।इस अवसर पर राधा रमण तिवारी, अतुल कुमार तिवारी, बृजेश कुमार तिवारी,अनुज कुमार तिवारी बी.डी.सी.विजय बहादुर वर्मा एवं सुशील कुमार जैसल समेत ग्राम पंचायत के बहुत से लोग मौजूद रहे।
