Breaking News

हवन कर पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य का किया गया समापन

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

मंगलवार तक 12करोड़ 5हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया गया विसर्जन

घूरपुर। पिछले माह नवंबर से संकल्प लिए गए 11करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य मंगलवार के दिन 12करोड़ 5हजार निर्माण करने के बाद हवन कर विशाल कार्यक्रम का समापन किया गया। भक्ति गीतों की रसधारा में भक्त जमकर झूमे। इस बीच विधि पूर्वक भगवान शिव मां पार्वती सहित भगवान श्री राम और माता सीता औरश्री राम भक्त हनुमान जी की विशेष रुप साज सज्जा कर पूजा अर्चना, आरती और हवन किया गया। भंडारे के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस विशाल कार्यक्रम ने एक इतिहास रच दिया है। कार्यक्रम के महायज्ञ अधिष्ठाता स्वामी बृजेशानंद जी महाराज ने सहयोगियों सहित श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देते हुए विशाल कार्यक्रम को सफलता हेतु कृतज्ञता प्रकट किए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से दिन रात कड़ी मेहनत कर सफल बनाने में,मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी, ऋषभ द्विवेदी , रमा शंकर तिवारी, सोनू झक्की, दिनेश केसरवानी ,मकल्लु केसरवानी,जितेंद केसरवानी, ज्ञान गोस्वामी, समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, यश गोस्वामी को अधिष्ठाता स्वामी बृजेशानंद जी महाराज ने आशीवार्द के साथ ही सम्मानित किए। बता दें कि स्वामी बृजेशानंद महराज जी ने अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर बनाए जाने के पक्ष में न्यायालय द्वारा फैसला आने और निर्विवाद मंदिर बनाए जाने को लेकर 11करोड़ पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विसर्जन किए जाने का संकल्प लिए थे। अब तक का देश का इस सबसे बडे़ आयोजित सफ़ल कार्यक्रम को लेकर सभी क्षेत्रवासी गौरवविंत है। और महायज्ञ अधिष्ठाता स्वामी बृजेशानंद महराज जी के प्रति आभार प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial