Breaking News

आजमगढ़ में मिठाई व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Spread the love

रिपोर्ट : शकेब अंसारी

आजमगढ़ :-  मिठाई व्यापारी की गोली मारकर हत्या… घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन…SP बोले आरोपियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगंढ़ कस्बे में सुबह मिठाई व्यापारी अजय प्रकाश मोदनवाल की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है….. घटना की जानकारी परिजनों ने सुबह डायल 112 पर दी। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल सहित सिधारी थाने की पुलिस और फील्ड यूनिट ने निरीक्षण किया। मौके से पुलिस को एक तमंचा बरामद हुआ है। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि तमंचे की जांच की जा रही है। इस मामले में परिजनों से तहरीर ली जा रही है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे मामले में परिजनों से वार्ता की जा रही है।
आरोपियों की तलाश में चार टीमों का गठन इस बारे में जिले के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मृतक अजय प्रकाश मोदनवाल (61) की शाहगढ़ में मिठाई की दुकान और घर है। जहां पर घटना को अंजाम दिया गया है वह दूरी घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर है। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल के नेतृत्व में घटना के खुलासे के लिए एसओजी और पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी की मॉनिटरिंग के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि घटना के आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial