Breaking News

आजमगढ़ में मुठभेड़, शातिर लुटेरा गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

Spread the love

रिपोर्ट : शकेब अंसारी

आजमगढ़ :- मुठभेड़, शातिर लुटेरा गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार 24 घंटे में घटना का खुलासा करने वाली मुबारकपुर पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम….
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस मामले में 25 दिसंबर को पीड़ित विजय यादव ने मुबारकपुर थाने की पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बम्हौर रोड अंडरपास के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने तमंचा सटाकर बाइक और फोन लूटकर फरार हो गए। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। 24 घंटे की भीतर घटना का खुलासा करने वाली मुबारकपुर पुलिस टीम को जिले के एसपी अनुराग आर्य ने 20 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की है।
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मुबारकपुर थाने के प्रभारी राजेश कुमार घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान बम्हौर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक आती दिखी। पुलिस ने जब दोनो संदिग्ध बाइक को रूकने का इशारा किया तो भागने लगे। इसी बीच आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि तीन फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान नीतीश यादव थाना जहानागंज के रूप में हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए मुबारकपुर स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहां से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूटी बाइक बरामद की गई।
इसके साथ ही फरार तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार आरोपियों में नीरज पाल, वसीम और अनराग हैं। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपियों ने बाइक को पांच दिसंबर 2021 को मोहब्बतपुर में आयोजित एक तिलक कार्यक्रम से चुराई थी। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial