Breaking News

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपाईयों ने जन सम्पर्क अभियान का किया आगाज

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

घूरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने यमुनापार में जन सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। बुधवार के दिन जिला अध्यक्ष जमुना पार पप्पू लाल निषाद की अगुवाई में घूरपुर से लालापुर क्षेत्र में जन संपर्क कर अभियान का श्री गणेश किया गया। साथ में जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर विक्रम यादव, वरिष्ठ नेता शिव कुमार यादव साथ में थे।जिला अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा सुरेंद्र कुमार केसरवानी, प्रवीण कुमार यादव पूर्व प्रधान बीकर के कार्यालय दलवाबारी में सभी समाजवादी कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर जनसंपर्क को आगे बढ़ाया। इस मौके पर रमाकांत यादव भागीरथी बिन्द इंजीनियर जगदीश यादव ,जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, बलबीर पटेल ,लाल चन्द्र पटेल,विपिन यादव, ब्रजेश कुमार,नायक यादव आदि सपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial