Breaking News

बाल दिवस के अवसर पर छात्र एवं छात्राओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

 रिपोर्ट – परवेज आलम 

पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के शिक्षा और अधिकारों के प्रबल समर्थक थे: राजेश चतुर्वेदी

प्रयागराज :- गौहनिया बांदा रोड़ स्थित ए एस पब्लिक स्कूल में क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष परवेज आलम एवं जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका हौंसला बढ़ाया।
जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जिवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
बाल दिवस, जिसे ‘बाल दिवस’ के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता था। नेहरू बच्चों की शिक्षा और अधिकारों के प्रबल समर्थक थे। उनका मानना ​​था कि समावेशी शिक्षा प्रणाली से ही राष्ट्र समृद्ध हो सकता है।

उनका दृष्टिकोण देश के भविष्य और समाज की नींव के रूप में बच्चों के महत्व पर जोर देता था। 1955 में, उन्होंने भारतीय बच्चों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी इंडिया की स्थापना की।
मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने अपने वक्तव्यों में कहा कि
भारत में, बच्चों के कल्याण के प्रति नेहरू की प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षा, पोषण और सुरक्षात्मक वातावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए सुरक्षित, स्वस्थ बचपन सुनिश्चित करने की आवश्यकता की याद दिलाता है।
इस मौके पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के पदाधिकारी राजेश चतुर्वेदी,परवेज आलम ,ऋषभ द्विवेदी, मोहम्मद आरिफ, राशिद हयात, नियामत हुसैन, राजकरण पटेल, कल्लन राम माँझी आदि लोग उपस्थित रहे पुरुस्कार पाने वाले बच्चों में इशिता यादव, फ़िज़ा, आयुषी यादव, सोनाक्षी मिश्रा, अंशिका यादव, इकरा सिद्दीकी, सुरभि भारतीय आयुष यादव, अंशिका शुक्ला, राजपाल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया इस दौरान महफूज अहमद,पूनम सिंह, सुनील यादव, अनु राय, यू के मलिक, हसीन अहमद ,आर के पटेल आकांक्षा श्रीवास्तव, प्रिंसिपल शिष्ट सिद्दीकी प्रबंधक आवेश अहमद सिद्दीकी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.