रिपोर्ट – परवेज आलम
प्रयागराज के धुमनगंज थाना अंतर्गत निवा गांव के दलित बस्तियों में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष यूथ अनुज सिंह के द्वारा सराहनीय कदम । क्रिसमस डे के अवसर पर दलित बस्ती निवा गांव में जाकर बच्चों के बिच केक खिलाकर तमाम खुशियां बांटीं , उन्होंने क्रिसमस डे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रिसमस शब्द क्राइस्ट मास से निकला है। इसे पहली बार ईसाई रोमन सम्राट और रोमन सम्राट कॉन्सटेंटाइन के शासनकाल के दौरान 336 में मनाया गया था। इसके बाद पोप जुलियस ने 25 दिसंबर को ऑफिशियल जीसस क्राइस्ट का जन्म दिवस मनाने का फैसला लिया था।
छेत्रिय लोगों ने इस तरह के प्रयास के लिए अनुज सिंह की और भारतीय किसान यूनियन की भूरी भूरी प्रशंसा की। वहीं पर दलित बस्ती के बच्चे भी उनके हाथ से केक खाकर प्रसन्न दिखें
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष यूथ मोहम्मद साकिर, माध्याचंल प्रदेश अध्यक्ष शालिक राम यादव,जिला अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पटेल, जिला महासचिव रामजतन पाल, जिला उपाध्यक्ष अगम लाल पाल, जिला सलाहकार परमेश कुमार आदि संगठन के लोग मौजूद रहे
