रिपोर्ट – परवेज आलम
::11करोड़ पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर हर्षोल्लास, देश में पहली बार रचा इतिहास
घूरपुर। घूरपुर के यमुना स्थित सुजावन देव मंदिर पर बनाए जा रहे 11करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कार्य रविवार के दिन ही 11करोड़ 30लाख़ पूर्ण हो जाने पर सोमवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु धूमधाम से गाजेबाज़े के शिव बारात निकाले। हर हर महादेव जय जय श्री राम की जयकारे से चहूं ओर क्षेत्र गुंजायमान हो गया। घूरपुर राम लीला मैदान से सुजावन देव मंदिर तक श्रद्धालुओ की कतार लगी रही। बता दें कि स्वामी विशेश्वर महराज जी ने अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर बनाए जाने के पक्ष में न्यायालय द्वारा फैसला आने और निर्विवाद मंदिर बनाए जाने को लेकर 11करोड़ पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कराए जाने का संकल्प लिए थे। शिव लिंग निर्माण कार्य पिछले माह से शुरु हुआ था। और इस माह के बीते रविवार की शाम तक 11करोड़ 30लाख़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर देश में इतिहास रच दिया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ लगे रहे। इस बीच घूरपुर बाजार के कारोबारी दिनेश केसरवानी ने जगह जगह शिव बारातियों को ठंडाई पिलाने की व्यवस्था की थी। डीजे के शिव भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नृत्य करते पहुंचे।
विधि पूर्वक मंत्रोचार के साथ संपन्न कराया शिव पार्वती का विवाह :
धूमधाम से कार्य स्थल सुजावन देव मंदिर पर धूमधाम से शिव बारात पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोंचार के साथ विधि पूर्वक जगत पिता भगवान शिव और जगत जननी मां पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया । इस बीच महिला श्रद्धालुओ ने मंगलगीत गाए।
