Breaking News

बेरोजगारी कर्जदारी से तंग बालू मजदूर ने फांसी लगा दे दी जान

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम

घूरपुर। घूरपुर के बीकर गांव में एक बालू मजदूर युवक ने रविवार की आधी रात फांसी के फंदे पर झूल अपनी जान गंवा दी। फांसी पर झूलते देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि विगत वर्षो से बालू खनन बंद होने से बेरोजगारी के कारण गरीबी का दंश झेल रहा था। इसी बीच एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से ऋण ले लिया। कंपनी ने वसूली का दबाव बनाने लगी। जिससे तंग आकर अपनी मानसिक संतुलन खो बैठा और फांसी लगा कर जान दे दी।
बीकर गांव निवासी कृष्ण कुमार( 42) पुत्र रंग बहादुर निषाद अपनी पत्नी सुषमा देवी छः बेटी और एक बेटे के साथ जीवन यापन कर रहा था। कोविड 19 के दौरान बीकर, देवरिया, कंजासा, बिरवल, जगजीशपुर व अन्य घाटों पर बालू खनन का कार्य पूर्णरूप से बंद होने से इलाके में बेरोजगारी की भयावह स्थिति खड़ी हो गयी है। परिवार में बच्चे – बच्चियों की शादी का सिलसिला जारी रहा बालू का खनन बंद होने से आमदनी बंद हो गई। परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार ने भी बड़ी बेटी की शादी के लिए दो माइक्रो फाइनेंस एक 30हजार दूसरा 40 हजार रुपया कर्ज लिए। कर्ज अदा करने के साथ परिवार चलाने का दबाव था, कोविड के दौर से कृष्ण कुमार राशन कार्ड जारी करने के लिए तहसील ब्लाक का कई बार चक्कर काटा, कभी सर्वर लो तो कभी बेबसाइड बंद होने का बहाना बता दिया जाता था। राशन कार्ड पोर्टल बंद होने के कारण पिछले डेढ़ वर्षो से न तो नया राशन कार्ड बन रहा है न ही यूनिट जुड़ रही है। कृष्ण कुमार को काम न मिलने के कारण समय से किस्त न अदा करने के दबाव से झल्लाए कृष्ण कुमार ने रविवार की रात घर में फांसी लगा आत्म हत्या कर जान दे दी। पुलिस ने घटना की लिखित जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए भेजा।

पत्नी सुषमा समेत अब छः बच्चो का कौन करेगा भरण पोषण बेटी काजल की शादी की थी तैयारी
कृष्ण कुमार निषाद की मौत के बाद पत्नी और छ बच्चों का जीवन यापन कैसे होगा। इसे लेकर गमगीन लोगों के बीच चर्चाएं होती रहीं। बताया जाता है कि एक बेटी की शादी द्वितीय कोरोना काल में कर चुका था। दूसरे नंबर की बेटी काजल की शादी तय हो चुका था। विवाह की तैयारी की जा रही थी। सिर्फ विवाह तिथि ही नहीं पड़ी थी। अब पत्नी सुषमा के सामने संकट आ खड़ा हुआ है कि अब बेटी की शादी कैसे हो पायेगी। पति की मौत के बाद पत्नी सुषमा का रो रो कर बुरा हाल हो गया। कई बार बेहोश हो गई थी। आसपास की महिलाएं सभांल रही थी। पूरा गांव गमगीन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial