Breaking News

दसवीं मुहर्रम के जुलूस में छलके आंसू, इमाम हसन इमाम हुसैन की याद में

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज :-  जसरा गौहनिया मोहर्रम की दसवीं तारीख को बुदावाँ गांव ताजिया व अलम निकाला गया,जिसमें हजारों लोग शामिल रहे।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम की नौवीं और दसवीं तारीख को हुसैनी मस्जिद बुदावाँ से ताजिया निकाला गया,व बड़े इमामबाड़ा पर ताजिया रखा गया जहां देश और मुल्क के लिए दुआ हुआ और फातिया पढ़ी गई इस दौरान छोटे इमामबाड़ा से ताजिया और मेहंदी झूला निकाला गया। जिसमे हजारो की संख्या में पुरुष ,महिलाएं और बच्चे नोहा खा शामिल रहे। हुसैनी मस्जिद बुदावाँ से कर्बला तक निकले जुलूस में जहाँ एक ओर या अली,या हुसैन, या अब्बास के नारों की गूँज रही, वहीं दूसरी तरफ के अली अशगर का झूला और अलम देखकर लोग बिलख रहे थे। हजरत इमाम हुसैन हजरत इमाम हसन के भतीजे कासिम की शहादत को याद करते हुए नोहा खा साजिद जमान ने मर्सिया, नौहा, पढ़ कर । जुलूस में, नोहा खा द्वारा पढ़े गए दर्द भरे नौहे””रोके खेमे में जैनब पुकारी, आज मेहंदी है कासिम तुम्हारी””से लोग गमगीन हो गए। इस दौरान लंगर भी बांटे गए।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से जुलूस के दौरान घूरपुर थाना पुलिस अपने हम राहियों यों के साथ वा हल्का लेखपाल मनीष श्रीवास्तव शुरू से अंत तक डटे रहे । और आवागमन प्रभावित किए बिना, कर कार्यक्रम को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों की सुरक्षा एवंकार्यक्रम को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने,प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन कराने में में स्थानीय पत्रकार परवेज आलम, समाजसेवी महमूद अली, मुराद अहमद मुराद, नोहा खा साजिद जमान, शाहिद, अजमल, वसीम सिद्दीकी, फैजान कादरी, राशिद हयात, हुसैनी मस्जिद के पेश इमाम अबुल खैर, अजान, सैफी, नवाज सिद्दीकी, नियामत हुसैन, जमाल, इरफान, अशोक कुमार, कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया इस दौरान भाजपा नेता आचार्य हरी कृष्ण शुक्ला ने मुस्लिम बस्तियों में दौरा किया मुस्लिमों से मिलकर मोहर्रम के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial