रिपोर्ट – परवेज आलम, मोसिम खान
प्रयागराज :- घूरपुर मीडिया सेंटर में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय संयोजक जगदंबा प्रसाद शुक्ला ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज इस समय तमाम मीडिया समाज का आईना ना होकर लघु उद्योग होते जा रहे हैं जबकि मीडिया को चतुर्थ स्तंभ का दर्जा दिया जाता है बहुत सारे प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आज पूरे विश्व में छाए हुए हैं तरह तरह की खबरों से आपको लवलेज किया जाता है आप प्रिंट मीडिया से जुड़े हो अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आपको कुछ कसौटियों पर खुद को कसना होगा पहले तो यह देखें कि आपमें किसी बात को अलग नजरिए से देखने की कितनी क्षमता है आप उसे किस तरह कम से कम शब्दों में प्रभावशाली तरीके से अभिव्यक्त कर सकते हैं प्रिंट मीडिया के लिए प्रभावशाली भाषा ही सबसे बड़ी ताकत होती है आप की कोशिश होनी चाहिए कि उन अनजान पहलुओं तक पहुंचे जिसके बारे में एक पाठक सोच भी नहीं सकता कोई भी स्टोरी कवरेज करें वह आपके लक्ष्य की ओर जाता हुआ होना चाहिए पत्रकार के नाम पर दलाली और ब्लैक मेकिंग जैसी बुराइयों से बचें इससे आपकी प्रतिष्ठा के साथ साथ समाचार पत्रिका की गरिमा भी गिरती है और सभी धूमिल होती है आपको पत्र-पत्रिकाओं के आदर्शों मापदंडों और प्रेस एक्ट के नीति नियमों का पालन करना है।
अधिकार की बातें तो हर व्यक्ति करता है परंतु कर्तव्य के प्रति उदासीन नजर आता है हम तभी कामयाब होंगे जब यह समझेंगे कि जन भावना से ही जनतंत्र बनता है समाज को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य के प्रति जागरूक बनाएं लोक से तंत्र की दूरी स्पष्ट परिलक्षित होती है शायद इसीलिए इस विडंबनात्मक सत्य से मुख नहीं मोड़ा जा सकता। आज जरूरत इस बात की है कि आपके अधिकारों को बेचारगी की परिधि में रखकर उसकी योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाने से अधिक उनके सम्मान पूर्ण जीने के अधिकार को प्रश्रय मिले संगठन को यह संकल्प लेना होगा कि आजादी जहां जन्म सिद्ध अधिकार है उसमें कर्म सिद्धता का अंश जुड़ जाए तो आजादी का कुछ कल्याण मानव मात्र में हो सकेगा तब नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन वास्तव में सुपर पावर बन के लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर सकता है खुद को हीन समझने की बजाय अपना आत्मविश्वास मजबूत रखें जिससे समाज में बढ़ रही चुनौतियों का सामना कर सके हमें लगता है कि आपके अंदर प्रतिभा है और आप अपने भीतर छिपी हुई प्रतिभा को पहचान कर उसे आगे बढ़ाएंगे।
-हम कौन थे क्या हो गए और क्या होंगे अभी।
आओ विचारे बैठकर यह समस्याएं सभी।।
मैं तो सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि—
बाधाएं कब बांध सकी है आगे बढ़ने वालों को।
विपदाएं कब रोक सकी है पथ पर चलने वालों को।।
वही नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने अपने विचार को व्यक्त करते हुए कहा कि अपराध ना होता तो सच का आईना दिखाने के लिए कानून ना बना होताउठो धरा के अमर सपूतों राष्ट्र का नवनिर्माण करो भ्रष्टाचार मिटाओ जग से जन जन का कल्याण करो।
तहसील बारा के साथियों द्वारा आयोजित आज का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा मंडल उपाध्यक्ष आर के शर्मा जिला मुख्य महासचिव राजेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष यमुना पार मोहम्मद आरिफ की उपस्थिति तहसील संरक्षक राजेश निषाद तहसील अध्यक्ष सुरेश चंद पटेल उपाध्यक्ष संयोजन तथा राजदेव द्विवेदी अखिलेश त्रिपाठी एसपी सिंह मयंक त्रिपाठी फुल कुमार मोहम्मद कमर सहित अन्य सम्मानित वरिष्ठ साथियों का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा आप सभी का हृदय से आभार हम आशा ही नहीं अपितु विश्वास करते हैं कि संगठन के प्रति आप सभी साथियों का सहयोग और सराहनीय प्रशंसनीय कार्य अनवरत जारी रहेगा।
