Breaking News

प्रयागराज : हेडमास्टर ने स्कूल में खाना बनाने वाली रसोईया को सरेआम दी रेप करने की धमकी

Spread the love
रिपोर्ट – परवेज आलम, राजेश चतुर्वेदी
प्रयागराज :- तहसील बारा के ग्राम पंचायत छिड़ी के गोंदलापुर  प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर ने स्कूल में खाना बनाने वाली रसोईया को सरेआम दी रेप करने की धमकी। वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल
प्राथमिक विद्यालय गोंदलापुर मैं नियुक्त हेड मास्टर के द्वारा खाना बनाने वाली रसोईया के साथ की गई थी अभद्र टिप्पणी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल। वहीं विद्यालय में मौजूद शिक्षामित्र,सहायक अध्यापिका,खाना बनाने वाली रसोईया के द्वारा बताया गया कि हेड मास्टर के द्वारा विद्यालय में आसाराम बापू की तस्वीरें लगाकर पूजा की जाती है और विद्यालय में नियुक्त महिला स्टाफ से अभद्र टिप्पणी भी की जाती है । जिसकी शिकायत वहां पर मौजूद सहायक अध्यापिका के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी जसरा को भी की गई थी लेकिन आज तक कार्यवाही ना होने से हेड मास्टर के हौसले बुलंद हैं। और वह विद्यालय में नियुक्त महिला स्टाफ के साथ अभद्र टिप्पणी करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial