योगी सरकार के शपथ लेते ही प्रदेश में एक बार फिर बुल्डोजर की गरज सुनाई देने लगी है…ताजा मामला बिंदकी तहसील के साईं गांव का है…जहां स्मारक की आड में भूमाफिया बेश कीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जामने का काम कर रहे थे…मामले की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की…जिसके तहत एसडीएम बिंदकी अवधेश कुमार निगम ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलवाते हुए कब्जे को एक पल में ढहा दिया है…प्रशासन ने मामले में भूमाफिया के खिलाफ सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर मुकदमा भी दर्ज कराया है…बतादें साई गांव में स्वतंत्रता सेनानी की स्मारक स्थल परिसर में भूमियाओं ने जबरन अवैध कब्जा जमा लिया था…जहां पर अवैध निर्माण कराकर कब्जा जमा लिया था…शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच करवाई जिसमें पाया कि निर्माण अवैध तरीके से किया और सरकारी जमीन पर कराया गया है…जिला प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
