Breaking News

आजमगढ़ : वार्षिक परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाले छात्र एवं छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Spread the love
 रिपोर्ट –  मो.शकेब अंसारी
आज़मगढ़ :-  मुबारकपुर के अमिलो स्थित शिबली नेशनल नर्सरी स्कूल में आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ पर वार्षिक परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाले छात्र एवं छात्राओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
बतादें की स्कूल के टॉपर्स मोहम्मद अमान, अनुराग यादव और मोहम्मद ओमैश रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष शौकत अली रहे।
स्कूल के प्रबंधक डॉ. इसार अहमद, प्रधानाध्ययपिका फातिमा ज़हरा सहित गणमान्य लोगों द्वारा छात्र , छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया ।
स्कूल प्रबंधक डाक्टर इसार अहमद ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत अधिक महत्व होता है शिक्षा मानव जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षा एक व्यक्ति की सोच का पोषण करती है और उन्हें जीवन में सोचने, कार्य करने और आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान करती है। शिक्षा लोगों को सशक्त बनाती है और उन्हें काम के संबंधित क्षेत्रों में रहने और अनुभव के सभी पहलुओं में कुशल बनने में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial