Breaking News

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नन्दी ने मुट्ठीगंज कार्यालय में बैठ कर सुनी लोगों की समस्याएं

Spread the love
प्रयागराज :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में फिर एक बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज मुट्ठीगंज कार्यालय में बैठ कर लोगों की समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
बड़ी संख्या में मुट्ठीगंज कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ ही व्यापारियों ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी दोपहर करीब दो बजे मुट्ठीगंज कार्यालय पहुंच गए, जहां शाम पांच बजे तक वो बैठे रहे।  तीन घंटे में तीन हजार से अधिक लोग कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से मिलने और अपनी  शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। मंत्री नन्दी ने सभी से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान करीब 100 से अधिक प्रार्थना पत्र मंत्री नन्दी के सामने आए। जिसमें स्कूल में एडमिशन न होने, फीस माफ कराए जाने, जमीन से संबंधित मामले,  मारपीट के साथ ही अन्य मामले सामने आए। जिनमें से कई मामलों का मंत्री नन्दी ने तत्काल अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निस्तारण कराया। वहीं अन्य लंबित मामलों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
देवी मंदिरों में मत्था टेका
मुट्ठीगंज कार्यालय में कार्यकर्ताओं व लोगों से मिलने के बाद चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने देवी मंदिरों जाकर मत्था टेका। मंत्री नन्दी ने रविवार को  मां कल्याणी देवी, ललिता देवी, मां आलोपी  देवी मंदिर के साथ ही कालीबाड़ी मंदिर में जाकर लोक कल्याण की कामना के साथ  पूजा अर्चना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial