Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए आज़मगढ़ से भेजी गई है 150 बसे

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए आज़मगढ़ से भेजी गई है 150 बसे

उत्तर प्रदेश सरकार चुनावी रैलियों में ऐसे लगी कि जनता की समस्याओं से मानों कोई लेना देना हीं नहीं रह गया। आजमगढ़ रोडवेज पर अन्य जनपदों को जाने वाले यात्री परेशान दिखे। रोडवेज परिसर में बसों का आभाव दिखा। किसी को लखनऊ तो किसी को परिक्षा देने जाना था।
बता दें सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग से 2000 बसों की मांग कर दी है जिससे यात्री परेशान है यात्रियों को जाने आने के लिए बसे नहीं है। लोग कई कई घंटे इंतजार कर रहे हैं एक ही बस में सैकड़ों लोग ठूस कर जाने को मजबूर हैं लेकिन सरकार को चुनाव दिख रहा है  नेता चाहे कोई भी हो उनको बस अपनी गद्दी प्यारी है वही इस दिक्कत से कई छात्रों की परीक्षाएं और कुछ अभ्यर्थियों की एसआई परीक्षा भी देनी थी वह भी छूट गई। ऐसे में जब हमने यात्रियों से बात की तो लोगों ने अलग-अलग समस्याएं बताई कुल मिलाकर परेशानी का ठीकरा सरकार के ऊपर ही फूटा। वही बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए पूछताछ कार्यालय के कर्मचारी भी नदारद नजर आए।
वही इस मुद्दे पर रोडवेज विभाग का कहना था कि उपर से आदेश मिला था कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग से 2000 बसों की मांग कर दी है जिसमें आजमगढ़ से 150 बसे भेजी गई है। दो दिन में व्यवस्था फिर सही हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial