Breaking News

आज़मगढ़ के अतरौलिया सपा कार्यालय पर चौहान समाज ने किया ऐलान , देंगे सपा का साथ

Spread the love

आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा के सपा कार्यालय पर चौहान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया..

अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत अतरौलिया में स्थित सपा कार्यालय पर चौहान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र चौहान द्वारा चौहान समाज  के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने की सलाह दी और ही साथ ही बताया कि चौहान समाज का हित सपा में ही है .

महेंद्र चौहान ने कहा , हमारी जाति के लोगों का सपा शुभचिंतक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के द्वारा हमारे समाज का भला हो सकता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सपा पिछड़ी जाति की राजनीति करती है, सपा में पिछड़ी जातियों का लोगों का सम्मान है ,हमें एक साथ मिलकर के आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की जरूरत है . तभी हम सब का कल्याण है।

 

महिला संगठन की महिलाओं ने भी चौहान कार्यकर्ता सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बड़ी जीत दिलाने का वादा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial