Breaking News

मोहर्रम का चांद दिखते ही बड़ा इमामबाड़ा में सज गये अलम

Spread the love

रिपोर्ट – पर्जेज आलम 

प्रयागराज : – गौहनिया के अमरेहा गांव में मोहर्रम बड़े ही शान शौकत के साथ मनाया जाता है जिसे हिंदू मुस्लिम दोनों धर्म के लोग मिल जुल कर मनाते हैं हर साल कि तरह इस साल भी अमरेहा बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, सबसे छोटा इमामबाड़ा और करबला में अलम लगा कर मोहर्रम का आगाज किया जाता है। अकीदतमंदों ने अलम का बोसा लिया फातिहा पढ़ी और देश कि अमन और शांति कि दुवायें मांगी और फिर शदाये या अली या हुसैन से सारा अमरेहा झूम उठा। इस मौके पर ताजिया दार मो० कामिल, ताजिया दार बनारसी और कमेटी के मेम्बर सहाब अहमद, जमाल अहमद, अफजाल हुसैन, नौहा खां फाजिल, सोनू, लारैब, कमेटी के कार्यकर्ता नजम, मीजान, तौसीफ निगेहबान हैदरे कर्रार (राजा), इश्तियाक अहमद, अब्दुल इसरार, जुल्फेकार अली, चांद बाबू, डाक्टर साबिर, रिजवान अहमद, डाक्टर यूसुफ़, मो० आबिद, कासिम, साकिब, सज्जाद हुसैन और सभी ग्रामवासी सामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial