Breaking News

सलारपुर में “संवैधानिक जागरूकता बैठक” का किया गया आयोजन

Spread the love

बहराइच :-  मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मुर्तिहा सलारपुर में “संवैधानिक जागरूकता बैठक” का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ओमनाथ चौहान ने की। सर्वप्रथम सभी उपस्थित नागरिकों को संविधान की शपथ दिलाई गई।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हमारे देश के सभी कानून, योजनाएं और सुविधाएं संवैधानिक मूल्यों को ध्यान में रख करके बनाई जाती हैं। सरकार की ओर से हमें जो भी लाभ प्राप्त हो रहा है वह संविधान की ही देन है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का परमदायित्व है कि हम स्वयं तथा दूसरे के समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करें। जानकारी के अभाव में हमारे मौलिक अधिकारों का हनन होता है और हमें अपने कर्तव्यों की जानकारी नहीं हो पाती है। देश के हर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने संविधान को जाने और माने। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि इस समय संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोग सबसे ज्यादा संवैधानिक मूल्यों की अवहेलना कर रहे हैं। जबकि कुछ राजनीतिक व्यक्ति संविधान का हवाला दे करके असंवैधानिक कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोमनाथ चौहान ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों का प्राथमिकता के आधार पर विकास होना चाहिए क्योंकि इस क्षेत्र के लोगों का राष्ट्र की सुरक्षा के दृष्टि से विशेष महत्व है। भारत नेपाल की खुली हुई सीमा और अपर्याप्त सुरक्षा के मददे नजर सीमा पर किसी भी देश विरोधी गतिविधि को रोकने में गांव वालों की भूमिका हमेशा से रही है और आगे भी रहेगी।
ग्राम वासी श्री ललई ने कहा कि हमें अपने जंगलों की खुद सुरक्षा करनी होगी क्योंकि जिन लोगों के जिम्मे इस काम की जिम्मेदारी है उनसे अकेले यह काम संभव नहीं हो पा रहा है।
बैठक में मूर्तिहा,पटाव, कौवा भारी और सलारपुर के नागरिक
मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial