Breaking News

आजमगढ़ के जजी के मैदान में लगा दुनिया का सबसे अनोखा मेला

Spread the love

आज़मगढ़ :- जजी के मैदान में आयोजित शानदार मेले की शुरुआत हो गयी है ..इस बेहद खूबसूरत मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी …मेले की शुरुआत मेला ग्राउंड में बने मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन करके की गयी ..वैसे इस मेले की शुरुआत 2 या 3 अक्टूबर को होने वाली थी , लेकिन बारिश की वजह से तैयारियां समय से नहीं पूरी हुई . बहरहाल आज इसका विधिवत शुभारम्भ हो गया है . मेले के आयोजकों ने बताया कि हम प्रयागराज और लखनऊ में सफल आयोजन करके आज़मगढ़ आये हैं और यहाँ के लोगों के लिए ये मेला बेहद शानदार होने वाला है ..इस मेले का ख़ास आकर्षण यहाँ का मंदिर , दुनिया का सबसे बड़ा ईगल , जो मुख्य द्वार पर ही सबका स्वागत करने के लिए अपने पखों को बार – बार फैलाकर हवा में परवाज़ करना चाहता है . वहीँ दुबई का बुर्ज खलीफा , पेरिस का एफिल टावर , यूनिवर्सल ग्लोब , ताजमहल समेत झूले , समेत तमाम ऐसी चीज़ें हैं जिसे लोग देखना पसंद करेंगे . आयोजकों ने बताया कि ये मेला 50 दिनों तक चलेगा . उन्होंने लोगों से अपील किया कि आइये और इस शानदार मेले का आनंद लीजिये ..

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial