Breaking News

दौना काण्ड से पीड़ित परिवार के समर्थन में बसपा नेताओं ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Spread the love

रिपोर्ट – छविनाथ पाठक, परवेज आलम

प्रयागराज बारा :-  23 मार्च। दौना काण्ड की पीड़िता शिवपतिया के साथ न्याय करो-न्याय करो आदि नारो के साथ एसडीएम बारा के कार्यालय पर दौना काण्ड से पीड़ित परिवार के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई। एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार बारा ने ज्ञापन लेकर समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया ।प्रदर्शनकारियों ने आराजी नम्बर 509 रकबा 0.217 हेक्टे. की पैमाइस कराकर कब्जा दिलाओ। शिवपतिया को पट्टे पर दी गयी भूमि असंक्रमणीय से संक्रमणीय कराओ।शिवपतिया को पट्टे पर दी गयी भूमि को दबंगों से मुक्त कराओ-मुक्त कराओ आदि मांगो के साथ दौना काण्ड का पीड़ित परिवार कार्यालय उपजिलाधिकारी बारा के समक्ष प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। गौरतलब है कि  वर्ष 1994 में हुए दौना काण्ड से प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था। सभी राजनैतिक दलों ने इसे लेकर खूब हल्ला मचाया था। उस काण्ड में पीड़ित महिला को मिली पट्टे की जमीन पर दबंगो ने एक बार फिर कब्जा कर खेत में खड़ी सरसो की फसल को जबरन काट कर उठा ले गए। पीड़ित पक्ष ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने 1994 की तरह अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित पक्ष ने सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहाँ प्रार्थना पत्र देकर प्रार्थमिकी दर्ज कर कार्यवाही की मांग की थी। विदित है कि 21 जनवरी 1994 में जनपद प्रयागराज के घूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम दौना निवासिनी अनुसूचित जाति की शिवपतिया को गांव के एक जाति विशेष के आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा उसे निर्वस्त्र करके घुमाया था इस जघन्य अपराध की निंदा न केवल जनपद में हुई अपितु पूरे प्रदेश में शासन प्रशासन की काफी थू थू हुई थी। इस जघन्य अपराध के चलते पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन द्वारा आराजी नम्बर 509 रकबा 0.217 हेक्ट. ग्रामसभा की जमीन कृषि कार्य हेतु पट्टा किया गया था जिस पर पीड़ित पक्ष काबिज दाखिल होकर जोतते बोते चले आ रहे थे।  तथा 122 बी-4 (एफ) ज. वि. अधिनियम के तहत प्रार्थीगण पट्टे वाली भूमि के मालिक काबिज दाखिलकार हो गए है। दौना काण्ड की पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि 15 मार्च को दौना काण्ड के आरोपियों ने जबरन पट्टे की जमीन पर बोई गई सरसों की लहलहाती फसल को जबरन काट कर उठा ले गए और जमीन को कब्जा भी कर लिये। मना करने पर अपमानित करते हुए फिर से काण्ड के पुनरावृत्ति की धमकी दी है। पीड़ित पक्ष शिवपतिया व रामानन्द ने पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया है लेकिन कार्यवाही होते न देखकर दौना गांव के साथ साथ बसपा व बहुजन समाज के शुभचिंतको व कार्यकर्ताओं के साथ  कार्यालय उप जिलाधिकारी बारा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार बारा  नागेन्द्र सिंह ने ज्ञापन लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन में विपक्षीगण के विरुद्ध दलित उत्पीड़न  करने के अपराध में कार्यवाही करके पट्टे वाली भूमि पट्टेदारों को वापस किया जाय तथा खतौनी में प्रार्थीगण का नाम असंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमिधर दर्ज कराने के साथ साथ वाकया की रिपोर्ट दर्ज करके मुल्जिमानों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन कर  ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से फूलचंद्र, अवधेश, रामानन्द, अमरजीत, रामानंद तथा शिवपतिया उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial