रिपोर्ट – जुनैद खान
बहराइच :- कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम लोहरा, आनंदनगर, राणा फार्म, फकीरपुरी, रमपुरवा और बिशुनापुर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा और स्वर्ण जयंती पार्क उद्यान विभाग रिसिया में डब्लू डब्लू एफ के सहयोग से ले जाया गया । इस क्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरिजापुरी रमेश चौहान और डब्लू डब्लू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने महिलाओं के दल को झंडी दिखाकर रवाना किया और बताया की उपरोक्त गांवों की लगभग 200 महिलाओं को उनके और उनके परिवार के पोषण हेतु हेतु जैविक तरीके सब्जियों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा है और उनके घरों के आस पास किचेन गार्डन तैयार करने हेतु बीज, सिंचाई के साधन और तकनीकी जानकारी प्रदान की जाती है इसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक और उद्यान विभाग के अधिकारी निरंतर सहयोग दे रहे हैं । महिलाओं को और अधिक दक्ष बनाने के उद्देश्य से इनका एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है जिससे वह कृषि विज्ञान केंद्र और उद्यान विभाग के उन्नत तकनीकी से खेती के तरीके को देख कर यहां भी फलों और सब्जियों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर एस बी सिंह ने महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया और बहराइच के उद्यान अधिकारी रामकुमार वर्मा ने रिसिया स्थित स्वर्ण जयंती उद्यान पार्क में विभिन्न सब्जियों और फलों की नर्सरी व प्लाट का अवलोकन करवाया तथा जानकारी दिया।
