Breaking News

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर

Spread the love
रिपोर्ट – दीपक सिंह 
 अहरौला। मंगलवार को  विकासखंड सभागार में अतरौलिया विधानसभा स्तरीय नारी शक्ति बंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र की अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव व पूर्व सांसद नीलम सोनकर व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण धूप दीप जलाकर किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभाग किया जहां पूर्व सांसद नीलम सोनकर और क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव के द्वारा महिलाओं का सम्मान माला फूल और अंग वस्त्र देकर किया गया वहीं पूर्व सांसद नीलम सोनकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष सूरत प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित किया  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार महिलाओं को 33% महिला बिल आरक्षण पेश कर मिसाल कायम की है और लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम सरकार उठा रही है वहीं प्रदेश सरकार भी लगातार विकास और महिलाओं के सुरक्षा अधिकार को लेकर काफी गंभीर है महिलाओं को सशक्त  व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जहां तमाम समूह का संचालन किया जा रहा है बड़ी संख्या में महिलाएं समूह में काम कर आत्मनिर्भर बन रही है महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा हैं ।और 2024 में भारी बहुमत से केंद्र में पुन: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी विदेश नीति भी आज काफी मजबूत हुई है इस मौके पर विधानसभा संयोजक रामशंकर वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष हनुमत सिंह,  रविंद्र प्रताप सिंह, राजेश लाल श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, अमित राय, रूद्र शर्मा,  कुसुम लता बौद्ध, रेखा गोस्वामी, आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial