Breaking News

आजमगढ़ में पालीवाल ऑटो सेल्स का हुआ भव्य उद्घाटन

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह 

अहिरौला बाजार में आज रविवार को दोपहर 12 बजे पालीवाल ऑटो सेल्स का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आजमगढ़ लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया उद्घाटन समारोह में भाजपा पदाधिकारीयो के साथ-साथ क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग भी उपस्थित रहे सभी लोगों ने शोरूम के खुलने पर हर्ष व्यक्त किया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का शुभारंभ होना एक अच्छी पहल है यहां पर एजेंसी खुल जाने से अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बाइक खरीदने एवं सर्विसिंग के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा जिससे ग्राहकों के समय और पैसा दोनों की बचत होगी भाजपा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि इस तरह की शुरुआत से अब ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को नई गाड़ी खरीदने गाड़ी की सर्विसिंग एवं मरम्मत के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा अब लोगों को सारी सुविधाएं एवं सेवाएं यही प्रदान किए जाएंगे शोरूम के संचालक रिशु सिंह ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता है हमारे यहां ग्राहकों को कम कीमत में अधिक सुविधाएं दी जाएगी ।।
इस एजेंसी पर उद्घाटन के बाद पहले ग्राहक के रूप में श्रीकांत उपाध्याय को गाड़ी की चाभी दे कर अपनी पहली बाइक को बेची ।
इस मौके पर हिमांशु पांडे , नीरज तिवारी , रूपेश तिवारी , दीपक सिंह ,सुमित उपाध्याय,श्रीकांत उपाध्याय , दिनेश पांडे , हनुमंत प्रसाद सिंह ,अभिषेक सिंह,गौरव सिंह ,हर्षित सिंह , रविंदर सिंह ,अमन सिंह ,शशांक पांडे , बलवंत यादव आदि लोग मौजूद रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial