रिपोर्ट – सोनू सेठ
आजमगढ़ : शहर के पुरानी कोतवाली से दलालघाट के बीच के मार्ग का हाल ही में हुए निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने बीती देर शाम को निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से कार्य गुणवत्ता से लेकर अन्य समस्या को लेकर जानकारी ली। इस दौरान नगर के संबंधित वार्ड के सभासद व सभासद के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने कहा कि पिछले कई सालों से इस रोड के निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसको उन्होंने प्राथमिकता के साथ किया कराया है और यह भी ध्यान रखा गया है की गुणवत्ता में कहीं कोई कमी ना हो। कार्य पूरा होने के बाद उन्होंने पैदल चलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर यहां हुए कार्य किए बारे में जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग कार्य से संतुष्ट दिखाई दे रहे थे। नगर पालिका अध्यक्ष ने भरोसा दिया कि आगे भी जो नगर वासियों की मांग है उसके अनुरूप विकास का कार्य कराया जाएगा और यह भी ध्यान रखा जाएगा कि गुणवत्ता में कोई कमी ना रहे। बता दें कि कई वर्षों से पुरानी कोतवाली से दलाल घाट मार्ग की जर्जर हालत को लेकर इसके निर्माण कार्य की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। इलेक्शन के दौरान रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर भी यहां लगा दिया गया था
