Breaking News

दमदार लड़ाई के बाद क्या टाइगर जिंदा है …!

Spread the love
बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बर्दिया गांव में कटियारा बीट के कंपार्टमेंट नम्बर 6 से एक बाघ का रेस्क्यू कर एफडी व डीएफओ के नेतृत्व में रेंज कार्यालय लाया गया था जहां पर पशु चिकित्सको की टीम द्वारा निरंतर उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी थी आज दोपहर को प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन के नेतृत्व में एनटीसीए के प्रोटोकॉल के तहत तीन डाक्टरों के पैनल ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया।डीएफओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान प्रारंभिक रिपोर्ट में बाघ से किसी दूसरे जानवर या किसी बड़े बाघ के साथ आपसी संघर्ष से मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है। स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने बाद ही पता लग सकेगा।
पोस्टमार्टम के दौरान डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हशन, मंसूर अली, एसओएस टाइगर के अध्यक्ष फ़ैज़ मोहम्मद कहा, मो0 आलमीन, फ्रैंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी, प्रधान जयप्रकाश, रेंजर अनूप कुमार, सास्वत राज, वन दरोगा मयंक पांडेय, वन रक्षक अकील अहमद, योगेश सिंह, हीरालाल यादव, अन्नू शुक्ला, अनूप कुमार, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial