Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार बच्चों व बूढो में दिखाा गजब का उत्साह

Spread the love
रिपोर्ट – मोतीलाल स्वर्णकार 
कौशांबी :- आपको बता दें कि आज ईद का त्यौहार है जिसे पूरी दुनिया के मुसलमानो द्वारा उत्साह से मनाया जाता है यह रमजान महीने के अंत का प्रतीक है इस महीने मे मुसलमान रोजे के बाद ईद के दिन अपने पसंद के पकवान बनाते हैं और और उनका आनंद लेते हैं इस दौरान वे अपने घर परिवार और मुल्क की सलामती के लिए अल्लाह से दुआ मांगते हैं पैगंबर मोहम्मद साहब ने मक्का मे इस परंपरा की शुरुआत की थी ईद की तैयारी पहले से शुरू कर दी जाती है सुबह-सुबह ही आस-पास के गांव के सभी मुसलमान ईदगाह पर पहुंच कर ईद की नमाज अता की उसके बाद बच्चे बूढ़े सभी आपस में एक दूसरे से गले मिले आपको बता दे कि घोसिया स्थित ईदगाह जनपद का सबसे  बडा ईदगाह है जहां एक बार में हजारों की संख्या में नमाजी नमाज अता कर सकते हैं नमाज अता करने के बाद में सभी अपने घर जाकर पकवानों का आनंद उठाते है फिर अपने दोस्तों रिश्तेदारों के घर जाकर ईद की बधाइयां देते हैं
कौशांबी शहर काजी अहमद हबीब ने बताया कि इस दिन सभी लोग आपस में मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई देते हैं और उन्होंने कहा कि यह अल्लाह की इबादत का वक्त होता है उन्होंने कौम से अपील किया कि सब लोग आपस में मिल कर रहे और आपसी भाईचारा बनाए रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial