Breaking News

कौशांबी में ऐतिहासिक साप्ताहिक होली के छठवें दिन निकाली गई बारात…

Spread the love
कौशांबी में ऐतिहासिक साप्ताहिक होली के छठवें दिन निकाली गई बारात…
खबर जनपद कौशांबी के नगर पंचायत सराय अकिल से है जहां पूरे प्रदेश में होली 1 से 2 दिन की होती है वहीं पर कौशांबी जनपद के नगर पंचायत सराय अकिल में सात दिवसीय साप्ताहिक होली खेली जाती है साप्ताहिक होली के छठवें दिन रविवार को ब्राह्मण टोला बुद्ध पुरी मोहल्ला से नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह समाजसेवी दीपक पांडे वह प्रमोद पांडे के सहयोग से होली की बारात निकाली गई बारात निकालने के पहले सभी बारातियों को ठंडई व नाश्ता दिया गया बारात में दूल्हा  ऑटो में बैठकर पूरे नगर पंचायत में भ्रमण किया बारात ब्राह्मण टोला से निकलकर आजाद चौराहा ठठेरी बाजार रामलीला मैदान गल्ला मंडी चावल मंडी सब्जी मंडी भगवती गंज फकीराबाद चौराहा पटेल चौराहा से वापस आकर नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह के हाते में बारात का समापन किया गया इस ऐतिहासिक होली की बारात में नगर पंचायत सराय अकिल के संभ्रांत लोगों सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial