Breaking News

पत्नी पर लगा पति की हत्या का इल्ज़ाम , नहर में मिला शव

Spread the love
नहर में मिली लाश इलाके में सनसनी
खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर टप्पा के पास विरनेर गांव के  नहर में एक लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई I आपको बता दे की मोहन पासी निवासी खरका पल्लेदारी करके दो पुत्र एक पुत्री व पत्नी के साथ अपने परिवार का खर्च चल रहा था मोहन के पिता रतऊ का कहना है कि 19 सितंबर मंगलवार को हमारी बहू मोहन की पत्नी ने मोहन को लकड़ी लाने के लिए भेजा जब मोहन लकड़ी लेकर वापस आया तो पत्नी से खाना मंगा तब पत्नी ने खाना  नहीं दिया उसके बाद से वह रात में घर नहीं आया  ! सुबह जब लोग नहर की तरफ गए तो देखा की नहर में एक रक्त रंजित लाश पड़ी हुई है यह खबर जंगल में आग की तरह इलाके में फैल गई गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे  लाश की पहचान खरका निवासी मोहन पासी पुत्र रतउ के रूप में लोगों ने किया  गांव वालों ने इसकी सूचना थाना सराय अकिल को दिया सूचना मिलते ही  सराय अकिल थाना प्रभारी विनीत सिंह व चायल क्षेत्राधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ  मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है !
मृतक मोहन के घर वालों को जब यह खबर मिली कि मोहन की लाश नहर में पड़ी है तब रोते बिलखते परिजन  मौके पर पहुंचे और मृतक के पिता रतऊ का कहना है कि प्रेम संबंध के चलते हमारे पुत्र मोहन की हत्या मोहन की पत्नी  ने ही करवाई है ! पुलिस जांच पड़ताल कर रही है !

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial