आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार की सुबह 7:30 बजे कपड़ा व्यवसाई पिता व पुत्र को उनकी दुकान में ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी । हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी मौके से फरार हो गए।
बता दे की आज़मगढ़ ज़िले के गोपालपुर , सरदहा बाज़ार गांव निवासी रसीद अहमद उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र मुस्तफा सरदहा बाजार स्थित अपने मकान में रेडीमेड कपड़े का ब्यवशाय करते है । उनका परिवार भी इसी मकान में रहता है । बुधवार की सुबह 7:30 बजे वह अपने छोटे बेटे शोएब उम्र लगभग 20 वर्ष के साथ दुकान खोल कर साफ-सफाई कर कर रहे थे तभी बाइक सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर रसीद पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया । बेटा जान बचाने के लिए दुकान के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन मकान की तरफ भागा तो अपराधियों ने उसे भी दौड़ा कर गोली मार दी । जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई । आसपास के लोगों ने बताया कि जब तक लोग कुछ समझ पाते अपराधी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए । घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गये । घटनास्थल पर जुटी भीड़ में लोग दबी जुबान से घटना की निंदा करते हुए इसे पुरानी रंजिश से जोड़ कर देख रहे थे ।
वही इस सम्बंध में मृतक के परिवार के लोगो ने बताया कि हमारी दुकान के सामने ही एक और कपड़े की दुकान है । अक्सर उनसे विवाद हो जाता था, कुछ वर्ष पूर्व ग्राहकों को अपनी तरफ बुलाने को लेकर विवाद प्रारंभ हुआ था जो पिछले कुछ माह पूर्व मारपीट में तब्दील हो गया था । मार पीट के मुकदमे में लगभग छ: माह पूर्व हमारे पक्ष के लोग कई महीने की सजा काटकर जमानत पर लौटे थे । और तभी से अपने कारोबार में जुटे थे, इसी बीच अचानक सुबह यह घटना घट गयी। फ़िलहाल घटना की सही जानकारी का खुलासा तो पुलिस की विवेचना से ही हो सकेगा । घटना को लेकर बाजार सहित पूरे क्षेत्र में दहसत का माहौल है। वहीं मौके पर डीआईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य सही जनपद के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँच कर घटना की जांच कर रही थी।।
