Breaking News

आज़मगढ़ : घर का ताला तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ..

Spread the love
चोरों के हौसले बुलंद
लाखों के सामान सहित चारों ने 8000 नगद भी उड़ाए।
घर का ताला तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ।
गांव में हुई चोरी से ग्रामीणों में भय का माहौल
आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है बीती रात पुरखीपुर गांव में एक घर का ताला तोड़कर लगभग 8 लाख रुपए की जेवरात एवं₹8000 हजार नगद चुराकर एक बड़ी चोरी की घटना का अंजाम दिया है
बताते चलें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव निवासी विपिन पुत्र हरिप्रसाद अपनी मां के साथ घर में ताला मार कर अपने ननिहाल गए थे बीती रात चोरों ने विपिन के घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में रखे हुए लगभग 8 लाख रुपए के जेवरात एवं 8000 हजार रुपया नगद चुराकर रफूचक्कर हो गये जिसकी सूचना पड़ोस के लोगो द्वारा आज सुबह दिया गया मीडिया से बातचीत करते हुए विपिन कुमार ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर जब मैं घर पहुंचा तो घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और घर में रखे अलमारी से सभी जेवरात एवं ₹8000 गायब था जिसमें दो सोने की चेन  चार सोने की अंगूठी कान की झाली पायल पाजेब नथिया नाक की कील एवं दो चांदी की राखी सहित सभी जेवरात गायब है पीड़ित ने अतरौलिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर अपने चोरी के सामान की बारामदगी एवं चोरों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial