रिपोर्ट- मोतीलाल स्वर्णकार
कौशांबी : नगर पंचायत सराय अकील से हैं आपको बता दें कि आए दिन सराय के लिए जनता को जाम से जूझना पड़ता है सड़कों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से और उसके बाद बाजार खरीदारी करने आए लोग सड़क की पटरी ना होने के कारण सड़क पर ही अपने वाहनों को आड़े तिरछे हिसाब से खड़ा कर देते हैं जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती हैं I शादी विवाह का सीजन होने व ईद का त्यौहार नजदीक होने की वजह से बाजार में अच्छी खासी भीड़ रहती है जहां एक तरफ दुकानदार सड़कों पर अवैध अतिक्रमण किए हुए हैं वही खरीदारी करने आए लोग अपने वाहनों को सड़क पर आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं जिससे सड़क पर जाम लग जाता है और लोगों से विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती हैं I
आम जनता का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता मानक के अनुरूप सड़क व पटरियो का निर्माण ना होना व दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने से जाम की समस्या आए दिन उत्पन्न होती रहती हैं I
जहां एक तरफ योगी सरकार का सख्त निर्देश है कि सड़कों पर अतिक्रमण ना किया जाए वहीं स्थानीय प्रशासन इस जाम की समस्या पर जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहे है जिससे भयंकर गर्मी में खरीदारी करने आए लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ता है I
