आजमगढ़ जिले की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था तमसा काव्य मंच द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह एवं तमसा काव्य सम्मान का आयोजन संस्था के संस्थापक/प्रबंधक युवा गीतकार राकेश पाण्डेय सागर के संयोजन एवम् संस्था के महामंत्री राजकुमार आशीर्वाद के संचालन में रविवार को आजमगढ़ शहर के प्रसिद्ध मारवाड़ी धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष का “तमसा काव्य सम्मान” मऊ जनपद के ओज के सशक्त हस्ताक्षर कवि पंकज प्रखर जी एवं “तमसा काव्य युवा सम्मान” लखनऊ के युवा कवि योगी योगेश शुक्ला जी को प्रदान किया गया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुद्रनाथ चौबे रुद्र जी द्वारा विरचित खंड काव्य “प्रेम कलश” का पुस्तक विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री कन्हैया लाल अस्थाना जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट आजमगढ़ के प्राचार्य श्री अमरनाथ राय जी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया।मुख्य वक्ता डॉ० जगदम्बा दुबे जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से पुस्तक पर गहरा प्रकाश डाला। शिक्षा विभाग से जुड़े हुए तमाम अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम ने उचाईयों को छूआ।कार्यक्रम में आजमगढ़ एवं आस पास के जिलों के दो दर्जन से अधिक साहित्यकारों एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री बलराम तुलसियान जी की पावन उपस्थिति रही।
