Breaking News

 नमकीन के कारखाने में सिलेंडर में विस्फोट, दो लोग घायल …

Spread the love

 नमकीन के कारखाने में सिलेंडर में विस्फोट, दो लोग घायल  फायर ब्रिगेड और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची

कौशांबी :-  थाना पिपरी अंतर्गत मनौरी बाजार मे 27 अक्टूबर शुक्रवार की रात  मनौरी नई बस्ती के एक मकान मे बने गोदाम मे जोरदार धमाका हुआ। धमाके से आस पास के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गये जबकि कुछ लोगो के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के।लोग घरो से बहर निकले और मौके पर भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी थाना पिपरी  को मिली तो थाना अध्यक्ष पिपरी अपने उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर चायल क्षेत्राधिकारी व कौशांबी पुलिस अधीक्षक मौके  पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी आग  बुझाने के लिए मौके पर चार दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया I
जानकारी के अनुसार मनौरी बज़ार मे मे रहने वाले हिमांशु केशरवानी का मकान है। उनके  मकान के नीचे प्लाईवुड का गोदाम है और वहां पर बूंदी और नमकीन  का कारखाना भी था 27 अक्टूबर शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे गैस सिलेंडर फटने से गोदाम मे तेज धमाका हुआ। जिससे आसपास के तीन मकान ध्वस्त हो गये और दो लोग घायल हो गए वहीं पर खड़े दो सी एन जी वाहन भी आग के लपेटे में आकर जल गए आग की लपटो से पांच सौ मीटर के दायरे मे रहे मकानो पर भी असर पड़ गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे गांव के लोग अपने-अपने घरो से बाहर निकल आए और देखा कि  गोदाम मे आग लगी थी। सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड कि चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास करने मे जुट गयी। आग किन कारणो लगी इसकी जांच पुलिस कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial