Breaking News

किसानों की आनलाइन संगोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Spread the love

फतेहपुर:- कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव की ओर से पूर्वान्ह 11 बजे राम सिंह’ पटेल के प्रक्षेत्र औंग में खेत से ही किसानों की आय दोगुनी करने के सफल माडल के तहत आनलाइन संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों ने विभिन्न खेती की जानकारी देकर जागरूक करने का काम किया। आनलाइन प्रशिक्षण में राम सिंह पटेल, शैलेंन्द्र पटेल ने अपने खेत से ही एक साथ लहसुन के बाद पपीता, परवल, मक्का, हल्दी की चार फसल के अनुभव साझा किये बताया कि वह एक एकड़ में पांच लाख रूपये कमा रहे हैं। गृह वैज्ञानिक डा० साधना वैश्य ने माडल को और अधिक आयपरक बनाने हेतु प्रसंस्करण कर बिक्री का प्रबन्धन बताया। गृह वैज्ञानिक डा० अलका कटियार ने जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० जितेन्द्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि इस सफल माडल की खेती हेतु संपर्क कर सकते हैं। खेत से ही कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में डा० वेदरतन प्राध्यापक रोग विज्ञान विभाग चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर ने आनलाइन तथा उपस्थित कृषको से वार्ता की। पूर्व प्राध्यापक कीट विज्ञान विभाग डा० आरए त्रिपाठी ने कहा कि एसे कार्यक्रम जो खेत से होते हैं सार्थक संदेश देते हैं। किसानों की आय दोगुनी एवं सफल खेती के माडल अनुभव साझा हुये। खेत से आनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में मौसम प्रेक्षक विवेक दुबे ने सराहनीय योगदान किया। मौसम वैज्ञानिक सचिन शुक्ला द्वारा मौसम की जानकारी नियमित पहुंचने से किसानो ने लाभकारी बताया। कार्यक्रम में कृषको ने प्रक्षेत्र में भी पहुंचकर वैज्ञानिकों से परिचर्चा की। कार्यक्रम मे डा० वेदरतन ने कृषकों को 1-1 किलो ट्राइकोडर्मा का वितरण किया गया उसके उपयोग पर जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial