रिपोर्ट – परवेज आलम
प्रयागराज :- कौंधियारा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। गिरफ्तार किये गये लोगो के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड के 3380/- रूपये नकद व जामातलाशी से 1000/-रूपये नकद बरामद किया गया।
एसीपी कौंधियारा विवेक यादव तथा थानाध्यक्ष कौंधियारा गणेश तिवारी के दिशानिर्देश पर पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को जारी बस स्टैंड के पहले बृहद ग्राम जारी थाना क्षेत्र कौंधियारा से सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए 03 अभियुक्त 1.शनि सोनकर (32) पुत्र शिव लाल सोनकर 2. सुनील केशरवानी (30) पुत्र कल्लू राम केशरवानी 3. सोनू अग्रहरि (24) पुत्र संतलाल अग्रहरि निवासी जारी बाज़ार थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी टीम में उप0नि0 विपिन कुमार वर्मा ,उप0नि0 अवशेष कुमार ,हे0का0 बलवन्त सिंह, का0 पप्पू सिंह थाना कौंधियारा कमिश्नरेट प्रयागराज मौजूद रहे।
