Breaking News

आजमगढ़ : उज्जवल मॉडल स्कूल का छात्र बना कराटे चैंपियन

Spread the love

खबर आजमगढ़ जिले से है , जहाँ कप्तानगंज स्थित उज्जवल मॉडल स्कूल के 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र आर्यन जायसवाल ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसकी चर्चा जिले भर में हो रही है . आर्यन जायसवाल ने केरला के त्रिवेंद्रम में स्टेट कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तरफ से भाग लेते हुए जूनियर वर्ग में फर्स्ट पोजीशन हासिल करते हुए गोल्ड मैडल जीता . इस चैंपियनशिप में 20 से ज्यादा प्रदेशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था . आर्यन की इस उपलब्द्धि पर उसकी दोनों बहने बहुत खुश हैं . पिता मनोज जायसवाल के क्या ही कहने , बाज़ार में उनका अलग ही रंग जमा है . लोग जब उनसे मिलकर उनके बेटे की सराहना कर रहे हैं तो चैंपियन बेटे का पिता होने पर उनका भी सीना चौड़ा हो जा रहा है .
वहीँ उज्जवल मॉडल स्कूल भी अपने छात्र की इस उपलब्धि पर हर्षित और गौरवान्वित महसूस कर रहा है . विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता सिंह ने आर्यन को सम्मानित करते हुए ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहाकि हमें बेहद ख़ुशी है कि विद्यालय के एक छात्र ने अपने माता – पिता के साथ ही विद्यालय का नाम भी रोशन किया है . वहीँ विद्यालय के प्रिंसिपल हिमांशु सिंह ने कहाकि हमें अपने स्कूल के छात्र पर गर्व है . हम अपने स्कूल में स्पोर्ट्स को और बढ़ावा देंगे ताकि भविष्य में और बेहतर रिजल्ट आ सके . वहीँ आर्यन जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच भरत यादव को दिया .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial