Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ के निधन पर समाचार विक्रेता संघ ने जताया शोक

Spread the love

आजमगढ़। समाचार पत्र विक्रेता संघ की एक शोकसभा मातबरगंज स्थित शंकर जी के मूर्ति के पास संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश सिंह उर्फ लल्ला की मार्ग दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर हुई जिसका संचालन महामंत्री हरिश्चन्द्र यादव ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि हम लोगों ने पत्रकारिता जगत के एक निर्भीक साथी को खो दिए और आगे यह भी कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। शोक सभा में प्रमुख रूप से संघ के मण्डीय अध्यक्ष इन्द्रजीत यादव, ओम शंकर अग्रवाल, मंत्रराज यादव, विजय यादव, कपीलदेव चौहान, राधाकिशन, धर्मेश पाठक, राजाराम, लालू टण्डन, रूपेश चन्द, राकेश यादव, रामसिंह, सूर्यभान, राहुल गौतम, इरसाद अहमद, नौसाद, गौरव गौतम, पवन गौड़, बेचू यादव, जयराम मौर्या आदि लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial