आजमगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली और दूसरी पाली संपन्न हो चुकी है . बता दें कि कल से ही जिले में परीक्षार्थी पहुँच रहे थे …आज अपनी – अपनी पाली के हिसाब से लाइन में लगकर लोगों ने परीक्षा सेंटर पहुंचकर अपनी परीक्षा दी . पहली पाली में परीक्षा 10 से 12 बजे व दूसरी पाली में परीक्षा 3 से 5 बजे तक आयोजित हुई . पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आजमगढ़ प्रशासन पूरी सख्ती के साथ जुटा हुआ था . सुरक्षा के दृष्टिकोण से चप्पे – चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा .
यह परीक्षा दो पालियों में 23, 24 व 25 अगस्त के अलावा 30 और 31 अगस्त को संपन्न कराई जाएगी.प्रत्येक पाली में 5112 कैंडिडेट निर्धारित हैं.
परीक्षाकेंद्र से बाहर निकल रहे अभ्यथियों ने कहाकि हमने पेपर दिया है . पेपर बहुत ही बढ़िया हुआ है . पुलिस की सुरक्षा के बेहतर इन्तेजाम भी थे . एक अभ्यर्थी ने बताया कि पिछले बार भी सब कुछ ठीक था , लेकिन न जाने कैसे पेपर लीक हो गया .बहरहाल हम लोगों को दुबारा परीक्षा देने का मौक़ा मिला है , लेकिन मन में डर समाया हुआ है कि ये परीक्षा सकुशल संपन्न हो जाए .
