Breaking News

आजमगढ़ में सुबह – सुबह हत्या से दहला इलाका

Spread the love

बड़ी खबर है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से , जहाँ जीयनपुर थाना क्षेत्र में मऊ बॉर्डर के पास बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है ..जानकारी के मुताबिक़ सुबह टहलने के लिए निकले बिजली के ठेकेदार जयप्रकाश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है . जयप्रकाश श्रीवास्तव रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, वहीँ स्थानीय लोग गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे.
मृतक जयप्रकाश श्रीवास्तव कैथोली गाँव के निवासी थे, लेकिन पटखौली में किराए के कमरे में रहते थे. घटना की जानकारी मिलते ही आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और एसओजी की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किया है , जिनके आधार पर जांच की जाएगी.
मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है.स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial