Breaking News

बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल और रमेश पटेल ने किया नामांकन

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

देश हित में केंद्र में जनता चाहती है बसपा की सरकार

मौजूदा केंद्र और प्रदेश में पूंजीपतियों की सरकार से जनता त्रस्त

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लोकसभा 51 फूलपुर से जगन्नाथ पाल तथा 52 इलाहबाद संसदीय से रमेश पटेल ने अपने अपने प्रस्तावको के साथ शनिवार को नामांकन दाखिल किया।
बसपा प्रत्याशी बसपाई कार्यकर्ताओ के साथ हाईकोर्ट स्थित डा. अम्बेडकर मूर्ति स्थल पर बाबा साहेब को नमन करते हुए जिम्मेदार वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पर्चा दाखिल किया।
बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल सहसों स्थित चुनावी केंद्रीय कार्यालय निकट विकास इंटर कॉलेज से पूर्वाह्न 11.00 बजे निकलकर साहसो के गोल चौराहा स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने जुलूस के साथ हाईकोर्ट चौराहा पहुंचकर बाबा साहब डा . भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात वहां से चलकर जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया जबकि इलाहबाद संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी रमेश पटेल जसरा ब्लाक स्थित डा. अम्बेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर बसपा कार्यकर्ताओं के साथ हाईकोर्ट स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना पर्चा दाखिल किया।
बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल और रमेश पटेल ने नामांकन के बाद बातचीत करते हुए कहा कि आज देश की जनता महगाई से त्रस्त है, युवाओ के लिए सरकारी नौकरी खत्म कर दी गई है, बाबा साहेब के भारतीय संविधान को बदलने की साजिश चल रही है, मौजूदा भाजपा सरकार ने जनता की समस्याओं का हल न करने का आरोप लगाते हुए केंद्र और प्रदेश की सरका को पूंजीपतियों की सरकार बताया। बसपा के प्रत्याशियों ने कहा कि जानता सपा,भाजपा, कांग्रेस के शासन को देख चुकी है। अब देश की जनता बहन मायावती के नेतृत्व में केंद्र में बीएसपी की सरकार चाहती है। नामांकन के दौरान बसपा जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी, विजय सरोज, घनश्याम पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, साबिर सिद्दिकी, फैजी, चिन्तामणि वर्मा, प्रवीण भारती, रामबृज गौतम, प्रवीण गौतम, रमेश गौतम, मंसूर, गुड्डू तिवारी, जंग बहादुर मौर्य, मनीष पासी, अतुल कुमार टीटू, जीतलाल बिंद, राजकुमार प्रजापति, पप्पू यादव, शिवबरन पासी, राज कुमार पाल, पंकज गौतम, शेखू रासिद, राजनाथ पाल, राम जतन पाल, अभिशेष आजाद, रतन विश्वकर्मा साहित हजारों बसपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial